लड़की के जीजा की करतूत, जीजा भागा, लड़की को पंजाब भेजा
सोमवार को मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के शादी के अगुवा कारों को बुलाकर सब कुछ बताया गया तो मालूम हुआ कि नव विवाहिता के पेट में जो बच्चा पल रहा है वह उसके जीजा का है। जब लड़की के जीजा को इसकी खबर लगी तो वह रफूचक्कर हो गया। मामला आगे न बढे़ और इज्जत बची रहे इसकी दुहाई दी गई। लेकिन ससुरालियों ने प्रतापगढ़ के 112 नंबर की पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों में संबंध विच्छेद करवा कर लड़की को उसके मायके भेज दिया।
लड़का अपनी इज्जत को बचाते हुए दिल्ली चला गया। सोमवार को लड़की को लेकर उसके परिजन मऊआइमा न लाकर रिश्तेदार के यहां पंजाब भेज दिए। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की के परिजन अपने दामाद को कोस रहे हैं। उनका कहना है कि यदि वह थाना पुलिस करते हैं तो उनकी पहली बेटी की जिंदगी खराब हो जाएगी। अब पंजाब में गर्भपात करवा के लडकी को लाया जाएगा।