हेलो... मैं लखनऊ क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। अगर रुपये नहीं दिए तो तुम्हारी अश्लील वीडियो व फोटो को वायरल कर दूंगा। यह कहकर साइबर ठग ने कर्नलगंज के संजय कुमार से 33,999 रुपये ऐंठ लिए। कर्नलगंज थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि दो अक्तूबर 2024 को उनको अंजान नंबर से फोन आया। ठग ने खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। कहा, आपके कुछ आपत्तिजनक वीडियो व फोटो मेरे पास हैं। उसने इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए रुपये की मांग की।
डरकर पीड़ित ने गूगल पे के माध्यम से चार बार में 33,999 रुपये साइबर ठग के यूपीआई नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। वहीं, पुलिस अब पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल नंबर और बैंक खाता के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।