फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर राजाभैया का फर्जी पेज बनाकर मांगे जा रहे रुपये

विज्ञापन
राजा भैया की बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व विधायक के साथ ही जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि को फेसबुक पर कैश करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका फर्जी पेज बनाकर लोगों से इलाज के नाम पर सहयोग राशि मांगी जा रही है। इसकी जानकारी होने पर समर्थकों ने नाराजगी जताई है। साथ ही ऐसे किसी भी तरह के फ्राड से बचने की बात कही। साथ ही उनके अधिकारिक पेज के बारे में भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

आईडी हैक कर लोगों से पैसे लेने का सिलसिला चल ही रहा है। इधर अराजकतत्वों ने फेसबुक पर नामी गिरामी नेताओं के नाम से इलाज के लिए पैसे भी मांगने शुरू कर दिए हैं। इसका ताजा उदाहरण पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह की एक फेसबुक आईडी पर देखने को मिला है। उनकी फोटो लगाकर एक आईडी फेसबुक पर बनाई गई है।
इसमें आईडी से तमाम लोगों को एक महिला की फोटो भेजी गई है। इसमें कहा जा रहा है कि इसके इलाज के लिए सहयोग किया जाए। इसमें एक खाता नंबर और खाताधारक का नाम भी दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर समर्थकों ने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर कड़ा प्रतिरोध जताया है। साथ ही राजाभैया के अधिकारिक पेज की जानकारी देते हुए इस तरह के फ्राड से बचने की जानकारी दी है। साथ ही इस तरह का कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें