फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मोना अध्यक्ष और सलोनी बनीं अग्रवाल महिला मंडल की महामंत्री

विज्ञापन
लूकरगंज ​​स्थित विला में अग्रवाल महिला मंडल के नवनियुक्त पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अग्रवाल समाज की महिला मंडल टीम का अध्यक्ष मोना अग्रवाल और महामंत्री सलोनी अग्रवाल को बनाया गया है। शनिवार को लूकरगंज स्थित गोयल विला में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल और महामंत्री अभिषेक मित्तल की मौजूदगी में अग्रवाल महिला मंडल की टीम का गठन हुआ।
विज्ञापन

सभी को शपथ भी दिलाई गई। नवनिर्वाचित महिला मंडल कार्यकारिणी ने वर्ष भर करने वाले कार्यक्रम भी तय किए। तय किया कि महिला मंडल आर्थिक रूप से कमजोर 20 बच्चियों की फीस का वहन करेंगी। ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ कार्यक्रम के तहत बेटियों को स्कूल बैग और लेखन सामग्री वितरित किया जाएगा।
अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा, महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए विशेष चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर और ग्रामीण क्षेत्रों व कॉलेजों में सेनेटरी पैड वितरण सहित कई अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

इसके पहले कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष अंजना का विशेष सम्मान किया गया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष सलोनी अग्रवाल ने वर्षभर के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश कया। मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने बताया, महिला मंडल की ओर हरियाली तीज, जन्माष्टमी, दीया-सुहाग सेलिब्रेशन, नवरात्रि भजन संध्या, सुहाग चौठ, माता की चौकी और होली मिलन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

-
महिला मंडल कार्यकारिणी में इन्हें मिली जगह
अध्यक्ष-मोना अग्रवाल, महामंत्री-सलोनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-सुनीता पोद्दार, सहकोषाध्यक्ष-पूजा अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-श्वेता पोद्दार, उपाध्यक्ष-अमिता अग्रवाल, निधि बंसल, रुपाली गोयल, मंत्री-नंदिता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, प्रिया गोयल, गार्गी अग्रवाल, सह मंत्री-सविता अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, प्रचार मंत्री-पूनम (चक), रंजना अग्रवाल, नीलिमा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, बबली अग्रवाल, मोनिका (जीरो रोड), संगठन मंत्री-अलका अग्रवाल, पूनम (अतरसुइया), पिंकी अग्रवाल, दीप्ती गोयल, शिखा और प्रियंका अग्रवाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें