विभागीय अफसरों पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ हो रही है। उसने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसकी हत्या भी करा सकता है। उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
महिलाकर्मी शिकायत लेकर आई थी। जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में दो महिलाकर्मी व एसडीओ शामिल हैं। कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, सर्किल प्रथम