फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत ने कहा, विश्व में बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा

Wed, 06 Sep 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनकी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत अब विकास कर रहा है। भारत की प्रतिष्ठा भी अब पहले से ज्यादा बढ़ी है। दुनिया के तमाम मुल्क हमारे ऊपर पूरी तरह से विश्वास कर रहे हैं। मोहन भागवत ने सोमवार को ये बातें मांडा स्थित लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कालेज में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और उनकी पत्नी ललिता शास्त्री के प्रतिमा अनावरण समारोह में शिरकत करने के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि सभी राष्ट्रों का भारत पर विश्वास इसलिए है क्योंकि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हम जो बोलते हैं वहीं करते हैं। आदिकाल से आजतक यहीं चल रहा है। आगे भी ये चलेगा।उन्होंने कहा कि प्रमाणिकता हमारे देश का सिंबल है। बातों ही बातों में उन्होंने खुद को संघ का कार्यकर्ता भी कहा। उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता नहीं हूं। सिर्फ एक संगठन चलाता हूं।
 
भागवत ने शास्त्री से की मोदी की तुलना
संघ प्रमुख ने लाल बहादुर शास्त्री को गणनायक कहा। कहा कि जब सूखा पड़ा था उनके कहने पर लोगों ने सप्ताह में एक दिन व्रत रखना शुरू कर दिया। आज भी बहुत सारे लोग एक दिन का उपवास रखते हैं। किसी नेता के कहने पर लोग हिलें ऐसा कम देखने को मिलता है। पीएम मोदी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि हालांकि अब एक ऐसा नेता आया है, जिसकी लोग बात सुनते हैं। उसके कहने पर स्वच्छता अभियान और योग करने में लोग जुट जाते हैं। भागवत द्वारा यह बात कहते ही वहां सभा में मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। भागवत यही नहीं रुके।
विज्ञापन


गंगा मैली न हो इसके लिए हर कोई ले संकल्प
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि गंगा मैली न हो इसके लिए हर कोई संकल्प ले। हम उसके पूरक नहीं बन सकते तो कम से कम बाधक भी न बने। संघ प्रमुख ने कहा कि गंगा के जल में क्षमता ये है कि सागर में मिलने के बाद भी दो किलोमीटर के दायरे में उसका पानी मीठा है। इसके पूर्व संघ प्रमुख ने मांडा स्थित ललिता शास्त्री पब्लिक स्कूल में लाल बहादुर शास्त्री और उनकी पत्नी ललिता शास्त्री की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बाद अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री ने की। इस अवसर पर लालबहादुर शास्त्री के छोटे पुत्र एवं कांग्रेसी नेता अनिल शास्त्री, सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, भाजपा नेता अजय राय, संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज कुमार, कांग्रेस नेता किशोर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें