Mohalla-Mohalla wandered and BJP's awareness campaign
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सीएए के समर्थन में भाजपाइयों की ओर से तमाम स्थानों पर जन जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला-मोहल्ला घूमकर लोगों के बीच सीएए का पत्रक वितरित किया। लोगों से 8866288662 नंबर पर सीएए के समर्थन में मिस्ड काल भी करवाई गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नयापुरा, करेली, भावपुर, निहालपुर, बेनीगंज में चले इस अभियान के दौरान लोगों से कहा गया कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समाज के साथ काफी अन्याय हो रहा है। ऐसे ही लोगों को नागरिकता देने के लिए ही मोदी सरकार ने यह कानून बनाया है। पूर्ववर्ती सरकारों ने वोट की राजनीति के स्वार्थ में तीनों देशों में असहनीय पीड़ा झेल रहे वहां के अल्पसंख्यक समाज की समस्या से सदैव अनदेखी की है । समर्थन में लोगों ने मिस्ड काल भी की। अभियान में खुल्दाबाद मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, राजेश कुशवाहा, कौशल कुशवाहा, पंकज गौड़, विजय सिंह, दीपक आदि शामिल थे।
निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भी मुट्ठीगंज एवं कोठा पार्चा में अभियान चला। तमाम स्थानों पर चले अभियान के दौरान यमुनापार अध्यक्ष डा. विभव नाथ भारतीय, रणजीत सिंह, उमेश मिश्र, गिरि बाबा, राजू पाठक, गिरजेश मिश्र, पवन श्रीवास्तव, पीयूष सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सीएए के समर्थन में 50 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने विक्रमजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मिस्ड काल कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान केके मिश्र, सीताराम यादव, मुन्ना लाल यादव, रमेश टंडन, रवि शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने माघ मेला स्थित हरिहर आरती समिति के पास सीएए के समर्थन में अभियान चलाया। इस दौरान तीर्थ राज पांडेय, अनुपमा पांडेय, स्वारिका भरद्वाज, राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।