फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी 21 दिसंबर को आएंगे प्रयागराज : प्रधानमंत्री समूह की चुनिंदा महिलाओं को देंगे सर्टिफिकेट

Fri, 10 Dec 2021 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज में समूह की महिलाओं को संबोधित करने के अलावा प्रमाणपत्र भी देंगे। साथ ही सभी के खाते में अनुदान एवं मानदेय की राशि ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 21 दिसंबर को प्रयागराज में हाेंगे। परेड मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश की दो लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को कार्यक्रम की तैयारियाें की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को लाने और पहुंचाने, सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

ऑनलाइन बैंठक में अफसरों ने बताया कि प्रधानमंत्री समूहों तथा महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए जिलेवार ब्रेकिंग अभी तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री प्रमाणपत्र भी देंगे। इसके लिए मंच पर जाने वाली महिलाओं के चयन तथा अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई तथा निर्णय लिया गया कि तैयारियों की रोजाना समीक्षा की जाएगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार, आजीविका मिशन के निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ शिपू गिरि समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


संवाद भी कर सकते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री परेड में चयनित महिलाओं से वार्ता भी कर सकते हैं। अभी इस पर अंतिम तौर पर निर्णय नहीं हुआ है लेकिन इसकी संभावना को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है। संवाद का कार्यक्रम अलग पंडाल में कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें