फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता : सुधीर मौर्या

Fri, 18 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
चित्र परिचय------- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में केक
विज्ञापन
भाजपा मंडल मऊआइमा नगर की ओर से मऊदोस्तपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पासी ने किया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि सुधीर मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में ऐतिहासिक काम किया है। मौके पर ऋषि प्रजापति, जय प्रकाश पटेल, शंभू नाथ पटेल, सुरेंद्र पासी, अश्वनी विश्वकर्मा, अर्पित मौर्य, मनीष साहू और मोनू मौर्य आदि रहे।
इधर, घूरपूर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगबना के प्रभारी डाॅ.अनिल पटेल, संतोष कुमार, बिंदु देवी, प्रधान अनीता रजक और रामसजीवन रजक रहे। सीएचसी फूलपुर में जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल बांटे। मौके पर नगर पंचायत फूलपुर के चेयरमैन अमरनाथ यादव, सीएचसी अधीक्षक नीरज पटेल, राहुल विश्वकर्मा, अजय मौर्य, राजेश गुप्ता, अनिल मौर्य रहे।
विज्ञापन

सहसों में केक काटकर युवाओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। मौके पर अनिरुद्ध पटेल, पुष्कर सिंह, राजधर द्विवेदी, पवन शुक्ला, संतोष भारतीय, राजेश सरोज रहे।
मंसूराबाद के सम्हई में भी प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर भाजपा नेता विनोद कुमार ओझा, सुरेश पटेल, प्रशांत गुप्ता, कुलदीप शुक्ल, सुनील शुक्ल, तीरथ केसरवानी आदि रहे। जसरा सीएचसी में विधायक वॉचस्पति ने मरीज को फल वितरित किया।

चित्र परिचय------- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में केक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें