फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकार : शिवराज

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि देश में राम लहर के साथ ही मोदी लहर भी बनी हुई है। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर पाएगा। तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार देश में बनेगी। शिवराज चौहान ने यह बातें प्रयागराज एयरपोर्ट में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

लखनऊ से भोपाल जाने के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट पर शिवराज दोपहर में ही पहुंचे। यहां से उन्हें विमान द्वारा भोपाल जाना था। इस दौरान एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। यहां कार्यकर्ताओं के साथ ही उन्होंने भोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को धरातल पर उतारें। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं को घर-घर ले जाएं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार एक बार फिर से बननी तय है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। सभी चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट जाएं। इसके पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ देकर पूर्व सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष गंगापार कविता सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह पटेल, राकेश, आनंद, प्रशांत शुक्ला, राजेश केसरवानी, नवीन शुक्ला, संजीव जायसवाल, रोहित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें