फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर मॉक ड्रिल, कोच काटकर बाहर निकाले यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन पर बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर छह के पास लाइन नंबर तीन पर एक पुराने कोच को काटकर उसमें फंसे यात्रियों को निकाला गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यही था कि अगर कहीं कोई एक्सीडेंट होता है तो दुर्घटना राहत गाड़ी में रखे उपकरणों से कितने कम समय में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इस दौरान वहां मॉक ड्रिल को तमाम यात्रियों ने प्लेटफार्म पर खड़े होकर देखा।
विज्ञापन

जंक्शन पर मॉक ड्रिल के पूर्व सायरन भी बजे। इस दौरान एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लाइन नंबर तीन के पास पहुंची। उसमें से रेल कर्मी नीचे उतरे और वहां ट्रेन में रखे उपकरणों की मदद से दुर्घटना की स्थिति में फंसे हुए यात्रियों को कोचों के अंदर से शीघ्र एवं सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाईड्रोलिक रेस्क्यू डिवाइस का उपयोग भी किया। साथ ही कोच भी काटे गए। पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आरपी त्रिपाठी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमित कुमार, आरएस प्रसाद, देवेंद्र सिंह, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें