फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में जी भर कर सकेंगे बात, नहीं कटेगा फोन

Tue, 20 Nov 2012 02:21 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले इलाहाबाद में हुए अर्धकुंभ में लोग अपने मोबाइल से बात करने को तरस गए थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार हर सेक्टर में हाई फ्रीक्वेंसी वाले चार से पांच छोटे टॉवर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में कुछ बड़े टॉवर भी लगाए जा रहे हैं हालांकि ये टावर प्री-पेड कनेक्शनों के लिए खास मददगार साबित नहीं होंगे लेकिन सीडीएमए फोन लाने वाले श्रद्धालुओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मेला प्रशासन और बीएसएनएल ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे सीडीएमए फोन से लगातार घंटों बात की जा सकेगी और कनेक्शन भी नहीं कटेगा। इस योजना के तहत मेला क्षेत्र में तैनात मेला प्रशासन के सभी कर्मचारियों को सीडीएमए फोन मुहैया कराए जा रहे हैं।

मेला प्रशासन का अनुमान है कि कुंभ के दौरान इलाहाबाद में तकरीबन 11 करोड़ लोगों की भीड़ पहुंचेंगी। हालांकि यह भीड़ अलग-अलग दिनों में बंट जाएगी लेकिन बंटने के बावजूद प्रमुख स्नान पर्वों पर एक साथ करोड़ों लोग जुट ही जाएंगी। ऐसे में संचार तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरूरी होगा, सो इसके लिए कुंभ में विशेष तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


अर्धकुंभ-2006 के दौरान मेला क्षेत्र में सिर्फ डब्ल्यूएलएल फोन ही काम करते थे लेकिन इस बार मोबाइल फोन भी बेहतर तरीके से काम करेंगे। इसके लिए बीएसएलएन आठ से दस फीट ऊंचे हाई फ्रीक्वेंसी वाले 40 टॉवर विभिन्न सेक्टरों में लगाएगा। योजना है कि हर सेक्टर में चार से पांच टॉवर लगाए जाएंगे। इसके अलावा मेला कार्यालय में एक बड़ा टॉवर लगाया जाएगा। साथ ही मेला क्षेत्र की सीमाओं पर भी चार से पांच बडे़ टॉवर लगेंगे।

इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है और दिसंबर तक काम पूरा हो जाने की उम्मीद है। इससे सबसे ज्यादा लाभ सीडीएमए मोबाइल फोन रखने वालों को होगा। सीडीएमए मोबाइल फोन के लिए नेटवर्क अच्छा रहेगा लेकिन प्री-प्रेड कनेक्शन रखने वालों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें