फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हनुमान मंदिर से दर्शनार्थियों का मोबाइल, वाहन चुराने वाले गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घूरपुर से आकर बड़े हनुमान मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों का मोबाइल, वाहन चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चौकी प्रभारी संगम अरविंद सिंह ने बताया क इनमें टीकू उर्फ माईदास उर्फ गुलिया, बीरू, जसवंत, अजय निषाद सभी निवासी घूरपुर शामिल हैं। इनके कब्जे से दो बाइक व चार मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोबाइल व वाहन उन्होंने हनुमान मंदिर के बाहर से उड़ाए थे। पुलिस ने बताया कि चारों को जेल भेज दिया गया है। 

बाइक अपाचे, लगा रखा था पैशन का नंबर

करेली पुलिस ने भी दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मिथुन राज भारतीया निवासी सलेमपुर उतरांव, सलमान निवासी करेली शामिल हैं। चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से अपाचे बाइक मिली। जांच पड़ताल में पता चला कि बाइक पर पैशन बाइक का नंबर लिख रखा था। उधर करेली पुलिस ने चोरी के दो ई रिक्शा बरामद करते हुए साहबजादे, गगन धैकार को गिरफ्तार किया है। 

पीएसी जवान की बेटी का अपहर्ता गिरफ्तार

धूमनगंज में पीएसी जवाब की नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोपी मो. वाशिफ बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी नौ अप्रैल को घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली। जिसके बाद वाशिफ ने अपने परिवारवालों संग मिलकर उसे गायब कर दिया। मामले में आरोपी संग कुल पांच लोग नामजद कराए गए थे। पुलिस ने बताया कि किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें