फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एमएनएनआईटी के छात्र ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, जांच कमेटी गठित

Mon, 30 Jun 2025 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्यागिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार अभियांत्रिकी विभाग के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र कुलदीप श्रीवास्तव ने संस्थान के एक शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्यागिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार अभियांत्रिकी विभाग के एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र कुलदीप श्रीवास्तव ने संस्थान के एक शिक्षक पर मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच के लिए संस्थान ने कमेटी गठित कर एक जुलाई को अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

वाराणसी के कुलदीप ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक ने उसके कपड़े उतरवाए। इसके अलावा शिक्षक ने अपने कक्ष में बुलाकर उसके साथ बदसलूकी की। एमएनएनआईटी के कुलसचिव डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि एमटेक छात्र कुलदीप श्रीवास्तव ने एक शिक्षक पर ईमेल के माध्यम से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों के आधार पर मानसिक उत्पीड़न, धमकी व अन्य आपत्तिजनक घटनाओं की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए विभागाध्यक्ष ने जांच कमेटी गठित की है।

विज्ञापन


कमेटी सभी संबंधित पक्षों और उपलब्ध साक्ष्यों की छानबीन कर प्रारंभिक रिपोर्ट एक जुलाई तक जमा करेगी। जांच रिपोर्ट पर उपयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिवकुटी के प्रभारी थाना अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। मैं परिसर गया था लेकिन, रविवार होने के कारण सभी कार्यालय बंद थे। सोमवार को फिर से परिसर जाकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें