फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MNNIT : बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Thu, 22 May 2025 02:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एमएनएनआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने  हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे में छत के पंखे के सहारे लटका मिला। छात्रों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
एमएनएनआईटी का छात्रावास जहां बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाई है। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) प्रथम वर्ष के छात्र निकेश कुमार रोहिदास (22) ने बृहस्पतिवार सुबह छात्रावास में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निकेश की सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा भी थी, लेकिन वह देने नहीं गया। आशंका है कि पढ़ाई से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया है, हालांकि शिवकुटी थाना पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। मूलरूप से छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर-चांपा के गांव सिमरिया निवासी निकेश संस्थान के स्वामी विवेकानंद छात्रावास (एसवीएच) के कमरा-101 में रहता था। इस कमरे में निकेश के अलावा दो छात्र और रहते थे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सेमेस्टर परीक्षा का अंतिम दिन था, लेकिन 11 बजे तक निकेश अपने कमरे से बाहर नहीं आया। दरवाजा अंदर से बंद था। पेपर देकर लौटे रूम पार्टनर छात्र कौशल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद अन्य छात्र भी गए। इसके बाद वार्डन को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो निकेश फंदे पर लटका था। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद साथियों को कमरा नंबर-105 में शिफ्ट कर दिया गया।

मोबाइल से पता चलेगा आत्महत्या का कारण

निकेश के पास से एक मोबाइल मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मोबाइल लॉक होने से पुलिस को कोई खास साक्ष्य नहीं मिल सका है। जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। वहीं, पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी कराई। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि, मामले में हर पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें