फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमएमएम स्टेडियम की टीम ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी

विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की टीम ने जीती डॉ पी के और स्मारक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की ट्रॉफी - फोटो : samvad
विज्ञापन
। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की टीम ने यंगस्टर्स महिला की टीम को एक-शून्य से हराकर डॉ. पीके सुर स्मारक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चौफटका स्थित साइमंड्स स्पोर्ट्स एरीना मैदान पर हुए फाइनल में निर्णायक गोल स्टेडियम की खिलाड़ी श्रेया यादव ने किया।
विज्ञापन


जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में जॉर्ज टाउन फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिता आठ से 10 मई तक हुई। मैच से पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. अमित स्थलेकर, बनीता सूर और अदनान अहमद ने दोनों टीम से परिचय प्राप्त किया। समापन पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

मैच के रेफरी संजीव सिंह, कबीर खान और प्रेम भूटानी रहे। रेफरी पुरस्कार मृणालिनी सूर ने प्रदान किया। इस दौरान जॉर्ज टाउन फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एंड्रयू नवनीत हक, आयोजन सचिव संजय भट्टाचार्य, संगीता हक, मकबूल अहमद, अनिल दास, एके मैनी, योगेश चंद्र, जेएल जॉर्ज और अबरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



सेमीफाइनल में यंगस्टर्स ने गोपीगंज बी और एमएमएम स्टेडियम ने गोपीगंज ए की टीम को हराया
रविवार को पहले सेमीफाइनल में यंगस्टर्स महिला की टीम ने गोपीगंज महिला बी की टीम को दो-शन्य से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच से पूर्व जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायण जी गोपाल ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम की टीम ने गोपीगंज महिला ए की टीम को दो-शून्य से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच से पूर्व जॉर्ज टाउन फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष एंड्रयू हक ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें