छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित ऑप्थलमोलॉजी की इंटरनेशनल एसेंबली ऑफ कम्युनिटी ऑप्थलमोलॉजी एंड 13वीं एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ आईकॉन में प्रयागराज मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व एमडीआई के निदेशक डॉ. एसपी सिंह को प्रोफेसर ईश्वर चंद्रा मेमोरियल बेस्ट टीचर इन ऑप्थलमोलॉजी ऑफ द आईकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में पूरे विश्व के 700 नेत्र रोग विशेषज्ञ सम्मलित हुए हैं। इस दौरान डॉ.एसपी सिंह ने दो शोध पत्र प्रस्तुत किए।