फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाला से गुम मासूम तीन घंटे मेें बरामद

Sat, 09 Dec 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
शहर के अटाला इलाके से शुक्रवार को मस्जिद के बाहर से लापता पांच साल का बालक कौसर तीन घंटे बाद रोशनबाग बाजार में रोते मिला। उसे एक कपड़ा दुकानदार ने पहले साथ लेकर परिजनों की तलाश की फिर खुल्दाबाद थाने पहुंचा दिया जहां खबर पाकर परिवार के लोग आ गए। अटाला के गुलाबबाड़ी मुहल्ले में रहने वाले गौसउद्दीन का पुत्र कौसर शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे मस्जिद के बाहर से गुम हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूरा इलाका छान मारा लेकिन कौसर का कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच करीब तीन घंटे बाद कौसर को रोशन बाग में कपड़ा दुकानदार मोहम्मद नसीम उर्फ नस्सू ने सड़क पर रोते देखा तो उससे बात की। वह समझ गए कि लड़का घर से भटक गया है। वह उसे लेकर मुहल्ले में कई जगह गए लेकिन कौसर का घर नहीं मिला। फिर वह उसे लेकर खुल्दाबाद थाने पहुंचे। सिपाही फिरोज खां ने कोशिश की तो अटाला में उसके दादा हाजी कुतुबद्दीन खोजबीन में भटकते मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें