फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की लापता तीसरी छात्रा भी मिली

Sun, 11 Sep 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की लापता तीसरी छात्रा को पुलिस ने मुट्ठीगंज में उसकी सहेली के घर से बरामद किया है। इससे पहले लापता सगी बहनों को दूसरे दिन ही पुलिस ने स्टेशन से पकड़ा था। 
विज्ञापन

चौकी प्रभारी हटिया संतोष सिंह ने बताया कि लापता छात्रा ने पूछताछ में बताया कि वह घरवालों से परेशान थी। मां के न होने से उसे घर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लापता होने के एक दिन पहले उसने अपनी एक शिक्षिका को बताया था कि उसके  घर में कुछ परेशानी चल रही है। जिसके चलते वह क्लास में नहीं आ पाएगी। कुछ नोट्स हो तो दे दें लेकिन इसके दूसरे दिन छात्रा के लापता होने के बाद खलबली मच गई थी। दारागंज की दो सगी बहनें भी लापता थीं। एक साथ तीन छात्राओं के लापता होने से मुट्ठीगंज पुलिस के साथ परिजन और कॉलेज प्रशासन भी परेशान था। प्राचार्य डॉॅ.उर्मिला श्रीवास्तव का कहना है इस तरह की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इससे कालेज की छवि खराब होती है। जबकि, ऐसी घटनाओं में कालेज की कोई भूमिका नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें