मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के वार्षिक समारोह ‘कलरव-2015’ के मंच पर छात्राओं का मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के ऑडिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसमें चयनित छात्राओं को मिस दिवा यूनिवर्स प्रतियोगियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स से पहले आयोजित होती है। प्रतिभागियों के चयन के लिए फेमिना मिस इंडिया-2013 और मिस एशिया पेसफिक वर्ल्ड-2014 की विजेता कार्यक्रम में मौजूद होंगी।
संस्थान में दो अप्रैल से शुरू होने जा रहा कलरव इस बार कई आकर्षण लिए हुए है। ऑर्गनाइजेशन के कैंपस प्रिंसेज ऑडिशन के तहत एमएनएनआईटी के इस समारोह में ऑडिशन लिया जाएगा। ऑडिशन पांच अप्रैल को होगा। इसके अलावा फैशन शो में छात्र-छात्राएं कला का प्रदर्शन करेंगी। समारोह में कवि सम्मेलन भी होगा। इसमें मुन्नवर राणा, राहत इंदौरी जैसे प्रख्यात कवियों को सुनने को मिलेगा। अलग-अलग दिन गैंग ऑफ वासेपुर के कलाकार पियूष मिश्रा, लक्ष्य और भेजा फ्राई फिल्म में अभिनय करने वाले अमित आदि कलाकार भी कार्यक्रम पेश करेंगे।