फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अपहरण और हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 04 May 2024 11:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थरवई के मलाका पुलिया के पास रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वाहनों की चेकिंग हो रही थी, तभी  पुलिस चेकिंग को देख कर कार सवार बदमाश तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशो ने कार से ही पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घायल बदमाश का एसआरएन अस्पताल में चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई में लालमनि पटेल अपहररण व हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उनका उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इनको काफी समय से खोज रही थी।

विज्ञापन


थरवई के मलाका पुलिया के पास रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वाहनों की चेकिंग हो रही थी, तभी  पुलिस चेकिंग को देख कर कार सवार बदमाश तेजी से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशो ने कार से ही पुलिस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे दो बदमाश अजय पटेल और दिलीप पटेल पैर में गोली लगने से जख्मी हो गए। एक बदमाश  पुलस को चकमा देकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूर पर घेरकर दबोच लिया। 

घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पकड़े गए तीनों बदमाश थरवई में हत्या और अपहरण के मुक़दमें में वांछित थे। गंगा नगर के डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि पकड़े गए लोगो से पूछताछ की जाएगी, जिससे कुछ और वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें