फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डेबिट कार्ड बदलकर बदमाशों ने उड़ाए 25 हजार रुपये

Sat, 25 Apr 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। यहां युवक के खाते से बदमाशों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करुआडीह गांव निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह सुबह करीब 8:15 बजे प्रतापपुर तिराहे स्थित एक बैंक के एटीएम पर पैसे निकालने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे झांसा देकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और पासवर्ड भी देख लिया। उसके मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकासी का संदेश आया, तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर सीसीटीवी फुटेज की जांच और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें