हंडिया- कानपुर हाईवे पर बदमाश तमंचा दिखाकर बाइक और बैग छीनकर भाग निकले। शिकायतकर्ता विवेक सिंह निवासी बरेठी सैरिक जनपद कन्नौज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है वह बीते 26 अगस्त की दोपहर अपने छोटे भाई ललित के साथ मडियान जनपद मिर्जापुर जा रहा था। वह बाइक से मंसूराबाद के लीलावती कॉलेज के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक करते हुए उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर बाइक-बैग छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि बैग में जरूरी कागजात थे और बाइक 10 दिन पहले खरीदी थी। शिकायतकर्ता की तहरीर पर पुलिस बीती रात अज्ञात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।