निशान में शामिल होने आए अधिवक्ता की कार सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पटना ऊपरहार गांव के अधिवक्ता राम प्रसाद पुत्र संतलाल रविवार को अपनी बहन के निशान में शामिल होने पांडेश्वर नाथ धाम आए थे। वह बैजू बाबा मंदिर के आगे पहुंचे ही थे कि कार सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन छीन कर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। एसीपी थरवई अरुण पाराशर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।