फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में सेंध लगा बदमाशों ने खंगाला महिला का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने पड़े मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाशों ने नकदी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। सूचना पर फूलपुर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट आई। भुक्तभोगी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली अन्तर्गत अमिलिया गांव निवासी इजहार खान मुंबई में रहकर कमाई करते हैं। घर पर उनकी पत्नी अकेले रहती हैं। पिछले दो दिनों से वह अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। जहां रखी अलमारी और बॉक्स का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात के साथ ही नकदी व अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
घर में चोरी की सूचना मिलते ही भुक्तभोगी महिला घर पहुंची तो देखा की अलमारी टूटी हुई है। सामान गायब हैं। बताया कि बॉक्स वहाँ से उठा ले गये। जिसे कुछ दूर खेतों में ले जाकर तोड़ डाले। उसमें रखें लाखों के गहने और नगदी पार कर ले गए। सुबह भुक्तभोगी ने हाल देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें