फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनआई से नाबालिग बच्ची लापता

Sun, 28 Apr 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्नलगंज स्थित चिल्ड्रेन नेशनल इंस्टीट्यूट से एक  नाबालिग छात्रा शुक्रवार भोर को अचानक लापता हो गई। उसके लापता होते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। उसकी आसपास तलाश कराई गई लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। देर-रात वार्र्डेन सरोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


वार्डेन के मुताबिक ग्यारह वर्षीय प्रिया स्थानीय डीपी गर्ल्स स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा थी। वह कई वर्षों से यहां रह रही थी। वह मानसिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रोजाना की तरह सभी के साथ वह सोयी लेकिन शुक्रवार सुबक करीब पांच बजे जब सभी बच्चे दैनिक क्रिया कर रहे थे उसी बीच वह अचानक लापता हो गई।

हॉस्टल का मुख्य गेट खुला हुआ था। उसके लापता होने के बाद उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अनूप सिंह के मुताबिक पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें