फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : जमीन के लिए पत्नी और ससुर के साथ मिलकर नाबालिग भाई की हत्या, गले में मिले काले निशान

Mon, 23 Nov 2026 04:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर चार मढ़िया मई रसूलपुर में एक किशोर (14) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पश्चिम भैंसईहा तालाब के किनारे उसका शव मिला।
विज्ञापन
कौशाम्बी में किशोर का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर चार मढ़िया मई रसूलपुर में एक किशोर (14) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पश्चिम भैंसईहा तालाब के किनारे उसका शव मिला। आरोप है कि जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपनी पत्नी और ससुर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

मृतक छोटू पुत्र रामलखन की भाभी नीता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह छोटू के साथ शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। वहीं वह उससे अलग हुआ तो वापस नहीं लौटा। यह बात उसने घर आकर परिजनों को बताई। परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह छोटू की बहन आंचल और नीता तलाश करते हुए तालाब के पास पहुंचीं तो उसका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एडिशनल एसपी और सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में शक गहराया और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में मृतक की मां श्यामकली ने तहरीर दी है।

जमीन के बंटवारे का विवाद

छोटू के पिता रामलखन की वर्ष 2022 में कैंसर से मौत हो गई थी। परिवार के पास करीब चार बीघा जमीन थी। पिता के इलाज के दौरान डेढ़ बीघा जमीन बिक गई थी। बची जमीन का बंटवारा पत्नी श्यामकली, चार बेटियों और तीन बेटों के बीच हुआ था। दो बेटे कपूर और राजेश्वर ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। श्यामकली और एक बेटी के हिस्से की जमीन भी शादी में बिक गई थी। छोटू और सबसे छोटी बेटी आंचल के हिस्से में करीब आठ-आठ बिस्वा जमीन बची थी। इसी को लेकर विवाद था।

विज्ञापन
Trending Videos

लुधियाना से आया आरोपी भाई

आरोपी राजेश्वर उर्फ टुन्नी लुधियाना में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने बताया कि है कि भाई के लापता होने की सूचना पर वह शनिवार को निकला था और रास्ते में खागा स्थित अपनी ससुराल में रुका था। इसके बाद गांव पहुंचा। आरोपी राजेश्वर की पत्नी नीता के पिता कमलेश को लेकर भी गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों के मुताबिक, कमलेश तांत्रिक का काम भी करता है।

किशोर की हत्या के मामले में जमीन विवाद की बात सामने आई है। शव के गले पर काले निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। आरोपी नीता और राजेश्वर के बयान विरोधाभासी मिलने पर सख्ती की गई तो दोनों ने वारदात स्वीकारी। घटना के वक्त नीता का पिता कमलेश भी मौजूद था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक

छोटे भाई की जान से कीमती निकली चंद बिस्वा जमीन

रिश्तों-नातों पर जायदाद भारी है। अजुहा में किशोर के कत्ल में पुरानी कहावत फिर पुष्ट हुई। बड़ा भाई, उसकी पत्नी और ससुर आरोपी हैं, जिन्होंने बचने की बहुत कोशिश की लेकिन अपने ही बुने जाल में उलझ गए। पुलिस के तिकड़मी सवालों ने उन्हें चित कर दिया।

मृतक छोटू की उम्र 14 वर्ष थी। कक्षा तीन तक पढ़ने के बाद छोड़ दिया था। मां श्यामकली, छोटी बहन आंचल, आरोपी बड़ा भाई राजेश्वर का परिवार घर पर रहता था। आंचल और छोटू के हिस्से की जमीन बची थी, जिस पर आंख गड़ी थी। पुलिस ने अभी खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन जांच में लगभग यह स्पष्ट हो चुका है कि हत्या जमीन के चक्कर में ही हुई।

बकौल एसपी भाभी नीता से जब घटना की जानकारी की गई और सवाल-जवाब होने लगे तो वह लड़खड़ाने लगी। किशोर के घर न लौटने पर खोजबीन के लिए समुचित प्रयास न करना और पुलिस को सूचना देने में भी तत्परता न दिखाना अस्वाभाविक लगा। फिर जब आरोपी राजेश्वर से पूछताछ हुई तो नीता और उसके बयान अलग-अलग सामने आए। फिलहाल आगे जांच जारी है।

विज्ञापन

तीन-चार दिन पहले लुधियाना से निकला था भाई

ग्रामीणों के मुताबिक, राजेश्वर लुधियाना में जहां काम करता था, वहां गांव के कुछ अन्य लोग भी काम करते हैं। उनके अनुसार वह तीन-चार दिन पहले ही वहां से घर आने के लिए निकला था लेकिन सीधे गांव नहीं पहुंचा। खागा स्थित अपनी ससुराल में रुक गया था। वहां ससुर कमलेश के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई गई। इसके बाद शनिवार रात नीता छोटू को शौच के बहाने घर से बाहर ले गई। कुछ देर बाद वह लापता हो गया। रविवार सुबह उसका शव तालाब किनारे मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें