प्रयागराज के करछना कोतवाली के सेमरहा गांव में क्रिकेट खेलने के विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मारपीट में मृतक का बड़ा भाई भी घायल हुआ है। दूसरे पक्ष के लड़कों को भी चोट आई है। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
सेमरहा गांव निवासी मुरलीधर ओझा खेती करते हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा गोलू ओझा (16) नौवीं का छात्र था। करीब डेढ़ महीने पहले क्षेत्र के गड़ैला गांव के लड़कों से झगड़ा हुआ था। तब से विवाद चला आ रहा था।
शुक्रवार शाम गोलू का बड़ा भाई नितिन गांव के बाहर क्रिकेट खेल रहा था, तभी गड़ैला गांव के रवि यादव से उसका झगड़ा हो गया। दोनों मारपीट हो गई। जिससे नाराज रवि ने फोन करके अपने गांव के युवकों को बुला लिया।
एक घंटे बाद बोलेरो से दर्जन भर से ज्यादा युवक पहुंचे और नितिन को पीटने लगे। शोर शराबा सुनकर कुछ दूर पर मौजूद नितिन का छोटा भाई गोलू वहां पहुंच गया। वह भाई को बचाने लगा तो हमलावर लड़कों ने गोलू को पीटना शुरू कर दिया।