हर घर रोशनी, हर घर दिवाली अभियान के तहत पिछले कुछ वर्ष से मंत्री नंदी दिवाली के मौके पर बच्चों को शॉपिंग करवाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 380 बच्चे सुबह लग्जरी बसों से लखनऊ भेजे गए। बाद में 410 बच्चों को लेकर वह खुद वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र की 59 बस्तियों की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 790 बच्चों के साथ लखनऊ रवाना हुए। लखनऊ में मंत्री नंदी शनिवार को इन बच्चों को लूलू मॉल में दिवाली की शॉपिंग करवाएंगे। खास बात यह रही कि 790 में से 410 बच्चे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ गए। इस दौरान मंत्री नंदी के साथ उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता, पुत्री जान्हवी भी मौजूद रहीं।
हर घर रोशनी, हर घर दिवाली अभियान के तहत पिछले कुछ वर्ष से मंत्री नंदी दिवाली के मौके पर बच्चों को शॉपिंग करवाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 380 बच्चे सुबह लग्जरी बसों से लखनऊ भेजे गए। बाद में 410 बच्चों को लेकर वह खुद वंदे भारत ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए। इस दौरान बच्चों ने वंदे भारत में मिलने वाले भोजन का भी आनंद लिया। लखनऊ स्टेशन पहुंचने पर सभी का ढोल नगाड़े के साथ स्वागत हआ। वहां से बस द्वारा बच्चों को कानपुर रोड पर स्थित आनंदी वाटर पार्क ले जाया गया।
वाटर पार्क में ही बच्चों के लिए डिनर एवं डीजे नाइट का भी इंतजाम किया गया । अब 26 की सुबह वाटर पार्क में एडवेंचर गेम, म्यूजिकल गेम का आनंद यह बच्चे लेंगे। दोपहर का भोजन करने के बाद शाम चार बजे सभी लूलू मॉल पहुंचेंगे। वहां उन्हें दिवाली की खरीदारी करवाई जाएगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 27 की सुबह नाश्ता के बाद दस बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए बच्चे प्रस्थान करेंगे।