मंत्री नंदी ने कहा कि खुशियां बांटने के पर्व दीपावली पर गरीब परिवार के बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देख कर खुशी मिलती है। क्योंकि गरीब हो या अमीर हर किसी को त्यौहार मनाने का अधिकार है। हर किसी के जीवन में खुशियां छाए, ऐसा हम सभी को प्रयास करना चाहिए। ईश्वर ने हमें इस काबिल बनाया है कि हम किसी की मदद कर सकते हैं, उनके घरों में खुशियां ला सकते हैं तो हमें ऐसा जरूर करना चाहिए। इसी कोशिश के तहत हर साल गरीब परिवार के बच्चों के साथ दीपोत्सव का पर्व मनाते हैं और उननके चेहरे पर भी खुशियां लाने की कोशिश करते हैं।
प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि दीपावली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से पर्व मनाना सुखद अहसास है। हम सभी को गरीब बच्चों को साथ लेकर खुशियों को साझा करना चाहिए।