दीपावली के मौके पर मंत्री नंदी ने गरीब बच्चों को कराई शॉपिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
2005 से लगातार चला रहे अभियान
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी वर्ष 2005 से लगातार 'हर घर रोशनी, हर घर दीपावली' अभियान के माध्यम से मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि त्योहार की खुशियों पर हर किसी का अधिकार है। ईश्वर ने यदि किसी को दूसरों के जीवन में खुशियां लाने में सक्षम बनाया है तो उसे जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए। मंत्री नंदी ने कहा कि हर किसी के जीवन में खुशियां आएं, यही उनका प्रयास है। गरीब परिवारों के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उन्हें सच्ची खुशी मिलती है। पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि दीपावली खुशियां बांटने का पर्व है। गरीब हो या अमीर, हर किसी को त्योहार मनाने का अधिकार है। बच्चों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता होती है। हम सभी को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि हर किसी के जीवन में खुशियां आएं।