हादसा होने पर निजी सचिव तथा खनन अधिकारी के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के पहुंचने के पहले खनन अधिकारी व उनका चालक अस्पताल से कहीं चले गए। हालांकि पुलिस ने खनन विभाग के अधिकारी की स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
बताया गया कि निजी सचिव पिछले दिन अपने घर जैतपुर हनुमानगंज थाना सराय इनायत किसी कार्यक्रम में आए हुए थे। खनन अधिकारी पारसनाथ यादव शिशुपाल के साथ बनारस से कानपुर जा रहे थे। खनन अधिकारी कुछ दिन पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बनारस गए थे। जानकारी मिलते ही कोतवाल नवाबगंज राघवेंद्र सिंह तथा उप निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। निजी सचिव राकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने खनन अधिकारी के स्कॉर्पियो नंबर पर मुकदमा दर्ज किया है।
निजी सचिव की तहरीर पर स्कार्पियो गाड़ी नंबर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। - श्यामजीत परमीला सिंह, एसीपी सोरांव