फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में खनन माफिया का पुलिस पर हमला, जेसीबी चढ़ाने की कोशिश

Sat, 13 Jun 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के बनी गांव में बृहस्पतिवार की देर रात हो रहे अवैध मिट्टी खनन रोकने पर इलाकाई पुलिस पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान जेसीबी चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में पुलिस ने जेसीबी मालिक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के बनी गांव के खेत में बृहस्पतिवार की रात खनन माफिया अवैध तरीके से मिट्टी की खुदाई में जुटे हुए थे। सूचना पर इंसपेक्टर सरायइनायत संजय कुमार द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौकेपर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने जब खुदाई करने वाले जेसीबी मालिक विनय सिंह से मिट्टी खनन करने और जेसीबी से खुदाई करने के कागजात दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं दिखा सका।

इस पर पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक से थाने ले चलने को कहा। चालक जेसीबी लेकर थाने जाने लगा और जैसे ही जेसीबी मालिक विनय सिंह के घर के सामने पहुंचा। विनय सिंह समेत एक दर्जन महिलाओं और पुरुषों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। तभी जेसीबी मालिक के इशारे पर चालक पुलिसकर्मियों के ऊपर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश करते हुए वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह तो संयोग ही था कि  पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। बवाल बढ़ने पर इंस्पेक्टर ने थाने से और फोर्स मंगा ली तथा जेसीबी मालिक विनय सिंह निवासी बनी गांव व नीरज सिंह निवासी बदरुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया। बाद में एसआई संतोष सिंह राठौर की तहरीर पर विनय सिंह, नीरज सिंह, जेसीबी चालक मुकेश भारतीय निवासी सीहीपुर समेत एक दर्जन के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, लोक सेवक पर हमला करने और जानलेवा हमला करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया। हिरासत में लिए विनय सिंह एवं नीरज सिंह का शुक्रवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें