फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 के पार आया न्यूनतम पारा, बढ़ी उमस

Tue, 06 Jun 2017 02:23 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
दसतपा बीत जाने के बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हुए हैं। सोमवार को भी अधिकतम पारा 46 डिग्री के पार रहा। शहरियों को दिन भर सूरज की भारी तपिश झेलनी पड़ी। तपिश ऐसी रही कि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 32 डिग्री के पार पहुंच गया। इस दौरान बादलों की आवाजाही से दिन भर भारी उमस भी रही।  उमस के चलते लोग दिन भर बेहाल रहे। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में भी पारा 45 डिग्री के पार रहेगा। पूरब से आ रही हवा से नमी भी काफी हो गई है। ऐसे में उमस आगे भी लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन


गंगा दशहरा के दिन इलाहाबाद में 37 साल पुराना गर्मी का रिकार्ड टूटा। यहां रविवार को अधिकतम पारा 48.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसका असर ये रहा कि रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली। देर रात तक शहरी क्षेत्र में गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। तड़के मौसम कुछ ठीक हुआ, लेकिन सूरज निकलने के बाद गर्मी ने सोमवार को लोगों खासा परेशान कर दिया। सुबह नौ बजे से ही लू चलने लगी। तेज धूप और उमस का असर शहर के बाजारों में भी दिखा। चौक जैसे व्यस्त मार्केट में आज आसानी से चार पहिया वाहन चल जा रहे थे।

गर्मी की तपिश कम करने के लिए लोगों ने पना, मट्टा, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम आदि का सहारा लिया। मौसम के जानकार डा. एसएस ओझा की माने तो सोमवार को पूरब की तरफ से हवा चल रही थी। जब पूरब से हवा आती है तो उमस का बढ़ना स्वाभाविक है। इस बीच बादल भी दिन भर आते-जाते रहे। इससे सूरज की किरणें उसे ठीक से भेद नहीं सकी। अन्यथा सोमवार को भी पारा 48 के ऊपर ही रहता। डा. ओझा के मुताबिक पूरब की हवा में नमी होती है। इसी वजह से न्यूनतम पारा 32 के पार है। आने वाले दिनों में अधिकतम पारा 45 के पार ही रहने की उम्मीद है। बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें