पूरे विक्रमशाह गांव में जिला पंचायत निधि से लगाया गया मिनी हाईमास्ट लाइट सिर्फ तीन महीने में ही खराब हो गया। जिससे गांव का मुख्य तिराहा प्रतिदिन अंधेरे में डूबा रहता है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद विभागीय कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान सत्यनारायण, हीरावन गौड़, शमशेर अली, विवेक यादव, सत्यजीत जायसवाल, इश्तेकसार अंसारी आदि मौजूद रहे।