फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की इल्केट्रानिक्स के शोरूम में लाखों की चोरी, मचा रहा हड़कंप 

Mon, 06 Apr 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
स्थानीय थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हाईवे पर बैंक की शाखा के बगल स्थित इलेक्ट्रोनिक्स और मोबाइल के शोरूम में शनिवार की रात शातिर चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। शातिर चोर दुकान के शोरूम में छत के रास्ते दाखिल हुए थे। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। रविवार की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। चोरी से आसपास के अन्य दुकानदार भी सकते में थे। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव निवासी सैय्यद मेराज उद्दीन अहमद ने हाईवे पर झूंसी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर देना बैंक की शाखा के ठीक बगल में स्टार एजेंसी इल्केट्रानिक्स और मोबाइल का शोरूम खोल रखा है। कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 22 मार्च से चल रहे लॉक डाउन के कारण सभी प्रतिष्ठान बंद चले रहे हैं।

इसी का फायदा उठाकर शातिर चोरों ने शनिवार को इल्केट्रानिक्स और मोबाइल के शोरूम पर धावा बोल दिया। शातिर चोर दुकान में छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए। शातिर चोर शोरूम के टीन शेड की छत खोलकर भीतर दाखिल हुए थे। शातिर चोरों ने पूरे इत्मिनान से दुकान को खंगाला था। दुकान के भीतर और बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। शातिर चोर दुकान के भीतर लगी आधा दर्जन एलईडी टीवी, स्टेपलाइजर, म्यूजिक सिस्टम, सीलिंग फैन समेत तकरीबन दो लाख रूपये का माल उठा ले गए।
विज्ञापन


इसी बीच कल रात में शोरूम मालिक मेराज अहमद वहां पहुंचे तो दुकान के भीतर लाइट जलती देख उन्हें आशंका हुई। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। रविवार को अज्ञात चोरों केखिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। थाने के पास ही चोरी की बड़ी वारदात होने से आसपास के अन्य दुकानदार सहमे हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें