फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

Sat, 27 Feb 2021 07:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : maghi purnima - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर शनिवार को पुण्य की डुबकी लग रही है। संगम में डुबकी लगाने के लिए शुक्रवार रात को ही मेला क्षेत्र में जन सैलाब पहुंचने लगा। शुक्रवार की देर रात मेला क्षेत्र की सड़कों पर आस्थावानों की खचाखच भीड़ उमड़ने लगी थी। शिविरों से लेकर सड़कों तक, हर तरफ भक्ति का रंग छा गया हैं। कहीं भंडारे खुले गए तो कहीं अनुष्ठान और आहुति दी जा रही है। माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही मास पर्यंत कल्पवास के अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद संगम की रेती से विदा हो जाएंगे। भीड़ के अनुमान को देखते हुए गंगा के दोनों तटों पर आठ घाटों पर स्नान की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


माघी पूर्णिमा पर इस बार शुक्रवार की सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सिर पर गठरी लिए श्रद्धालु सड़कों पर कतारबद्ध निकले तो देर रात तक वह तांता लगा रहा। संतों-कल्पवासियों के शिविरों में भी आधी रात तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। किला रोड से लेकर चाहे काली मार्ग हो या फिर लाल मार्ग या त्रिवेणी मार्ग, हर तरफ चार पहिया वाहनों का रेला चलन लगा। इससे काली मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के आगे कोरोना संक्रमण की दिशा में किए गए सारे इंतजाम भी ध्वस्त हो गए।

मेला क्षेत्र के निकास मार्गों पर जगह -जगह थर्मल स्केनिंग के लिए लगे शिविर शो पीस साबित हुए। इस बार भी माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर त्रिवेणी में पावन डुबकी के लिए संगम समेत आठ घाट बनाए गए हैं। सर्क्युलेटिंग एरिया भी बढ़ाई गई है, ताकि गंगा के तटों पर सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके। संगम के अलावा काली, त्रिवेणी मार्गों के दोनों तरफ बने स्नान घाटों पर कासा और पुआल बिछाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

माघी पूर्णिमा पर ड्रोन से हो रही मेला क्षेत्र की निगरानी

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर शनिवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच पुण्य की डुबकी लग रही है। स्नान पर्व को देखते हुए इस बार भी संगम समेत गंगा के सभी आठ स्नान घाटों पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी रोक दी गई है। ड्रोन से स्नान घाटों समेत पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। देर रात आरएएफ, पीएसी, पुलिस समेत करीब चार हजार जवानों ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया था।

संगम की सड़कों पर सिर्फ एंबुलेंस और प्रशासनिक व्यवस्था में लगे वाहन ही चले रहे

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। एसपी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर संगम क्षेत्र में सिर्फ प्रशासनिक सेवा से जुड़े वाहन और एंबुलेंस ही चल रहे हैं।

सूर्य-चंद्रमा दोष निवारण के लिए महायोग आज

माघी पूर्णिमा पर शनिवार को कर्क राशि पर चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य हैं। ऐसे में चंद्रमा और सूर्य ग्रहों से जुड़े दोषों के निवारण के लिए शनिवार को महायोग बन रहा है। इस माघी पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजा कर संगम की रेती पर आहुति देने से हर तरह की कामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें