इंजीनियर के परिजनों ने अभी तक नहीं की बात: डीसीपी
डीसीपी नगर अभिषेक भारती का कहना है कि परिवारवालों ने अब तक इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं की है। इसके पहले, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया था कि इंजीनियर की हत्या का मुख्य आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी है। इसमें वायु सेना अफसरों के यहां घरेलू काम करने वाली उसकी मां सुनीता और संविदा सफाई कर्मी उसके पिता शिवकुमार भी साजिशन शामिल हैं। तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि कौशाम्बी जेल में बंद भाई हनी उर्फ गौतम को छुड़ाने के लिए सौरभ ने 29 मार्च की भोर में अफसर के घर पहुंचकर भीतर घुसने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर गोली मारकर उनकी हत्या करके भाग निकला।