फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारागंज में आधी रात युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Nov 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के दारागंज इलाके में मंगलवार आधी रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात तक दारागंज थाने की पुलिस और अफसर मौके पर लोगों से पूछताछ कर रहे थे, लेकिन यह नहीं पता चल सका कि यह वारदात किसने की और क्यों?
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब सवा बारह बजे की घटना है। दारागंज में बख्शी इलाके में हैदर पान की दुकान के पास एक युवक को गोली मारी गई। वह सड़क पर गिरा तो फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। भीड़ लगी तो खबर पाकर दारागंज थाने की पुलिस पहुंची। तब तक युवक की सांस थम चुकी थी। उसके सीने पर गोली लगी थी। रात पौने एक बजे एसपी सिटी राजेश यादव भी पहुंच गए।

 उन्होंने बताया कि मृतक का नाम रवि यादव उर्फ चैतू (26) है। वह इंदिरा नगर मुहल्ले के रहने वाले ननकू यादव का पुत्र था। वह अपराधी प्रवृत्ति का था। कुछ साल पहले उसे बम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे गोली किसने मारी और वजह क्या रही? यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। एक युवक का नाम गोली मारने वाले के तौर पर पुलिस के सामने आया मगर अभी इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना था कि परिजन जो तहरीर देंगे, उसी आधार पर केस लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें