फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात हूटरों के शोर से मचा हड़कंप

विज्ञापन
Midnight Hooters created a noise
विज्ञापन
आधी रात हूटरों के शोर से गूंजा सिविल लाइंस
विज्ञापन

शहर भर की डायल 100 गाड़ियां जुटी थीं
सतर्कता परखने के लिए कराई गई परेड
प्रयागराज। चौतरफा हूटरों के शोर से शनिवार देर रात सिविल लाइंस इलाके में हड़कंप मच गया। सुभाष चौराहे पर शहर भर की डायल 100 गाड़ियां जुटीं तो आने-जाने वाले अनहोनी की आशंका से सहम उठे। बाद में पता चला कि मातहतों की सतर्कता जांचने के लिए अफसरों की ओर से यहां परेड कराई गई।
विज्ञापन

डायल 100 की गाड़ियों के रिस्पांस टाइम को जांचने के लिए एएसपी अमित कुमार आनंद की ओर से यह परेड कराई गई। रात दो बजे के करीब वायरलेस पर मैसेज प्रसारित कर शहर में तैनात डायल 100 की सभी गाड़ियों को सुभाष चौराहे पर पहुंचने को कहा गया। कुछ ही देर में शहर के 13 थाना क्षेत्रों में तैनात डायल 100 की गाड़ियां हूटर बजाते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंच गईं। उधर आने जाने वाले भी अनहोनी की आशंका से सहम गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि सतर्कता जांचने के लिए अफसरों की ओर से यह परेड कराई गई। करीब एक घंटे तक मातहतों को सजग रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें