फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की गाड़ी पर आधी रात फायरिंग, सनसनी

विज्ञापन
Midnight firing on transporter's car, sensation
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के प्रीतम नगर में ट्रांसपोर्टर निखिल चतुर्वेदी की कार पर आधी रात फायरिंग कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग कर बुलेटसवार बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी ने धूमनगंज थाने में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर निखिल प्रीतमनगर की एचआईजी कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात में उनकी कार घर के बाहर ही खड़ी रहती है। 11 बजे के करीब बुलेटसवार तीन बदमाश पहुंचे और कार पर फायरिंग कर दी। आधी रात फायरिंग से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। वह बाहर निकले तो बदमाश भागने लगे। निखिल का आरोप है कि फायरिंग करने वालों में एक बदमाश को वह पहचानते हैं जो पहले भी उन पर जानलेवा हमला कर चुका है। पिछले साल 29 जुलाई को इसी बदमाश ने अपने साथियों संग उनके घर पर बम चलाए थे जिसमें उन्होंने नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया कि फायरिंग करते बदमाशों की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज देखने से पता चला कि बदमाश बुलेट पर सवार होकर उनके घर के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने धूमनगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें