फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती होंगे 32 हजार अनुदेशक

Tue, 18 Oct 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 32022 अंशकालिक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशकों की संविदा पर नियुक्ति होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से खाली पदों को भरने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से 21 अक्तूबर को पदों की घोषणा होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर इन पदों को भरने के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से भेजी गई सूचना में कहा गया है कि एनआईसी लखनऊ की वेबसाइट upbasiceduparishad.gov.in के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि 24 अक्तूबर एवं अंतिम तिथि नौ नवंबर शाम पांच बजे रखी गई है। ई-चालान फार्म द्वारा बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर, चालान भरते हुए आवेदन पत्र पूर्ण करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर एवं ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 21 नवंबर से 23 नवंबर के बीच रखी गई है। अंशकालिक शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद अनुदेशक  पद के लिए बीपीएड, डीपीएड के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

आगरा में सबसे अधिक पद
0 सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सबसे अधिक 748 पद आगरा, बुलंदशहर मेें 708, कुशीनगर में 688, उन्नाव में 638, फतेहपुर में 623, इलाहाबाद में 607, प्रतापगढ़ में 544, कौशाम्बी में 402 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें