फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 24 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदी पट्टी चौराहे पर स्थित एक मिष्ठान की दुकान पर काम कर रहे अधेड़ की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के मियां का पूरा गांव निवासी गनेश प्रताप गुप्ता (57) के रूप में हुई है। बताया गया कि भोजन करने के बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे रास्ते में ही दम तोड़ बैठे। मृतक के दो बेटे, एक बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें