फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अटाला में अधेड़ चालक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 08 Nov 2025 11:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला चौकी अंतर्गत इमली तला के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सेराज उर्फ मोछा (40) की  उसके दोस्त अयाज ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सेराज उर्फ मोछा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला चौकी अंतर्गत इमली तला के पास शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे सेराज उर्फ मोछा (40) की  उसके दोस्त अयाज ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। सेराज अपनी गली से बाहर निकल रहा था, तभी आरोपी अयाज पीछे से आया और अचानक उसकी गर्दन के पिछले हिस्से पर चाकू से वार कर दिया। गर्दन पर कई बार वार करने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन


सेराज मूल रूप से फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वह कई वर्षों से अटाला में अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था। सेराज की पत्नी का कहना है कि आरोपी अयाज आए दिन उसके पति से झगड़ा करता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पत्नी ने कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज उसका पति जिंदा होता।

उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर पत्नी के साथ फरार हो गया है। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही खुल्दाबाद पुलिस, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें