मेजा ऊर्जा निगम में पीटी क्लोरीनीकरण संयंत्र में क्लोरीन गैस रिसाव पर आधारित मॉक आपदा प्रबंधन क
- फोटो : मनीष शर्मा
पीटी क्लोरीनीकरण संयत्र में सोमवार को क्लोरीन गैस रिसाव की आपातकालीन स्थिति का अनुकरण के लिए मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एनएन सिन्हा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के आरए शुक्ला और मेजा अग्निशमन इकाई के कई कर्मचारी मौजूद रहे।