फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा लुढ़का, रात में गलन वाली ठंड

विज्ञापन
Mercury rolled, melting cold at night - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। मौसमी उठापटक में धूप राहत दे रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं के प्रभाव से रात में गलन वाली ठंड परेशानी का कारण बनी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर दिन और रात का तापमान लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिन में राहत मिलेगी लेकिन रात में अभी ठंड बनी रहेगी। पहाड़ से आ रहीं हवाओं की रफ्तार सुस्त होने पर ही मौसम सामान्य होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा और सूरज दहका तो धूप राहत देने वाली रही। बावजूद इसके अधिकतम तापमान मामूली अंतर से कम होकर 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम सौ फीसदी रही जबकि न्यूनतम स्तर पर 42 प्रतिशत मापी गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भोर में कोहरा गिरेगा। दिन में धूप खिलेगी लेकिन शाम को मौसमी उठापटक में बादल धमाचकौड़ी मचा सकते हैं, जिसके आसार कम हैं। रात में पारा सात से आठ डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें