फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मनोव्वल पर माने व्यापारी

विज्ञापन
Merchants considered on the mood of officers - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अफसरों, व्यापारियों का गतिरोध दूर, निकला रामदल
विज्ञापन

0 प्रशासन के आश्वासन पर सिविल लाइंस में खुली दुकानें, हल होंगी समस्याएं
0 बिना रोशनी के फीका रहा इस बार सिविल लाइंस का रामदल
प्रयागराज। सिविल लाइंस एसपी मार्ग में पार्किंग न होने एवं अन्य समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल और रामदल समिति द्वारा रामदल न निकालने और बाजार बंद की घोषणा के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। डीएम ने अन्य अफसरों के साथ व्यापारियों से आमने सामने बात कर गतिरोध दूर किया। सार्थक पहल करते हुए व्यापारियों ने दोपहर बाद बंदी वापस लेने का एलान किया। निर्णय लिया गया कि भले ही बिजली की सजावट नहीं हुई लेकिन पारंपरिक तरीके से रामदल निकलेगा। रात में रामदल निकला लेकिन पिछले वर्ष जैसी भव्यता नहीं रही।
विज्ञापन

अमूमन सिविल लाइंस का रामदल हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन के बाद रात आठ बजे बाद निकलना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। रामदल काफी विलंब से निकला। इस दौरान एमजी मार्ग पर बिजली की सजावट न होने से भी मेला बेहद फीका रहा। एमजी मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही जारी रही। चाट, पकौड़ी, खिलौने की थोड़ी बहुत दुकानें तो लगी, लेकिन तमाम कारोबारी काफी देर तक अपनी बोहनी का ही इंतजार करते नजर आए। कुछ झूलों में जरूर बच्चों की थोड़ी बहुत चहल पहल दिखी। सुभाष चौराहे पर ही थोड़ी बहुत सजावट रही। यहां एक मंच भी लगाया गया। इसके पूर्व सुबह व्यापारियों द्वारा एसपी मार्ग में पार्किंग न होने के विरोध में बाजार बंद रखने और रामदल न निकालने के मामले में 300 वर्ष पुरानी परंपरा टूटती देख जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह ही व्यापारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित कर लिया। इस बीच सिविल लाइंस की तमाम दुकानों के शटर में ‘आज सिविल लाइंस बंद है’के पोस्टर आदि भी लगा दिए गए। लाइट के लिए लगी बल्ली आदि भी हटानी शुरू कर दी गई। सुबह 11 बजे के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, रामदल समिति के संयोजक विनोद चंद्र दुबे तमाम व्यापारियों के साथ वार्ता करने के लिए पहुंचे। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक आदि अफसरों के साथ तमाम पहलुओं पर वार्ता हुई। वार्ता के दौरान प्रशासनिक अफसरों ने पार्किंग समस्या हल करने का आश्वासन दिया। कहा कि 14 अक्तूबर को इस मामले की कोर्ट में सुनवाई है। प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बंदी का एलान वापस ले लिया और दोपहर 12.30 बजे सिविल लाइंस की दुकानें खुलने लगी। इस दौरान शिवशंकर सिंह, बलवीर कोहली, आशीष गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, विनोद चंद्र दुबे, जोगिंदर सिंह, देवर्षि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें