फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला मर्चेंट नेवी कर्मी का शव

Tue, 10 Mar 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मृतक आदर्श की फाइल फोटो
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में रविवार की रात मर्चेंट नेवी कर्मी फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि पत्नी से रात में मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान उसने आत्मघाती कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी आदर्श सिंह उर्फ कुलदीप (25) पुत्र श्याम सिंह मर्चेंट नेवी में रसोइया था। मां पुष्पा देवी ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह ट्रेनिंग करके घर लौटा था। पिता खेती करते हैं। मां के अनुसार रविवार की रात पत्नी से आदर्श की मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मां ने खाना युवक के कमरे में ही रख दिया था।
सोमवार को सुबह जब मां पुष्पा देवी ने दरवाजा खोला तो बेटा फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। गर्भवती पत्नी टिकरी स्थित अपने मायके में थी। जानकारी होने पर सभी लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। थाना अध्यक्ष उतरांव प्रीतम कुमार तिवारी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें