उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी मोहम्मद इकराम उर्फ सोनू (23) पुत्र अयूब मर्चेंट नेवी की जहाज में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी मोहम्मद इकराम उर्फ सोनू (23) पुत्र अयूब मर्चेंट नेवी की जहाज में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। युवक की मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बीते 3 जनवरी की रात चीन में युवक की अचानक तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि सही समय से ठीक ढंग से इलाज ना हो पाने पर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
मृतक की मां शाहीना बेगम ने बताया कि बेटा मंगलवार को छुट्टी लेकर घर आने वाला था। इस बीच उसकी मौत की खबर मिली। अभी पांच माह पहले वह वर्ल्ड मेरी टाइम एनर्जी कंपनी की जहाज सारेंन टू पर गया था। मृतक तीन भाइयों और पांच बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता अयूब के अनुसार, बेटे का शव तीन-चार दिन में घर पहुंचने की संभावना है।