फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक्षागृह के विकास के लिए पर्यटन मंत्री को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाक्षागृह में महाभारत शोध संस्थान-वाटर पार्क के लिए पर्यटन मंत्री को ज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज। लाक्षागृह में किलाकोटि के पर्यटन विकास के लिए अनुमानित 6.10 करोड़ रुपये के कार्यों का प्रस्ताव सूबे के पर्यटन धर्म एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी को सौंपा गया। लाक्षागृह पर्यटन स्थल विकास समिति के संस्थापक ओंकार नाथ त्रिपाठी ने मंत्री को लाक्षागृह की महत्ता की जानकारी दी। ज्ञापन में महाभारत शोध संस्थान, घाट एवं सीढ़ी निर्माण, बाउंड्रीवाल, बच्चों के लिए वाटर पार्क, लिंक रोड, वाटर कूलर के साथ ही प्रसाधन के निर्माण की बात प्रमुखता से शामिल की गई है। त्रिपाठी ने मंत्री को बताया कि महाभारत के अनुसार कभी इसी स्थान पर पांडवों को जलाकर मार डालने का षड्यंत्र दुर्योधन ने शकुनि की मदद से रचा था। लेकिन, विदुर की मदद से पांडव वहां से सुरंग के रास्ते बचकर निकलने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें